रायबरेली, सितम्बर 21 -- Raebareli News: ऊंचाहार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को कान्हा गौशाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने गोवंश की सेवा की। उन्होंने हरे चारे और भूसे के साथ काजू, किशमिश व गुड़ से तैयार विशेष आहार गोवंश को खिलाया। कौशल ने कहा कि पशुधन की सेवा सामाजिक दायित्व है और गोवंश के पोषण पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...