रायबरेली, अगस्त 24 -- Raebareli News: परसदेपुर संवाददाता। नगर पंचायत परशदेपुर के कटरा बाजार में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत ने इंटरलॉकिंग मार्ग को बीच से खोद दिया, लेकिन पानी निकलने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे राहगीरों, दुकानदारों और बाजार में दुकान लगाने वाले छोटे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मोहल्ला निवासी हमजा ने बताया कि कटरा बाजार में सैकड़ों वर्षों से पुरानी सब्जी की बाजार लगती चली आ रही है। बाजार में स्थित तालाब का पानी इंटरलॉकिंग मार्ग के बीच बने नाले से होकर निकलता है। बारिश के दौरान तालाब में पानी अधिक भरने और नाले की सफाई न होने के कारण पूरे वार्ड में जलभराव की स्थिति बन ग...