Raebareli News: कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत
रायबरेली, सितम्बर 2 -- Raebareli News: महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे नया मजरे चंदापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 85 वर्षीय रघुनाथ पुत्र ननकऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें तत्काल महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध किसान की मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.