Raebareli News: ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो पलटा, पांच घायल, दो गंभीर
रायबरेली, जुलाई 28 -- Raebareli News: बछरावां संवाददाता। बछरावां -राजामऊ मार्ग पर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के निकट ऑटो व बाइक की टक्कर में ऑटो पलट गया। हादसे में बाइक सवार समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो की हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मंगलवार दोपहर बाइक सवार रोहित पुत्र लाला निवासी करदहा अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक व ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया ऑटो में सवार रामश्री पत्नी श्यामू साहू उम्र 45 वर्ष, श्यामू साहू पुत्र बैजनाथ साहू निवासीगण कटरा एवं संजना पत्नी बिंदराज उम्र 26 वर्ष व अल्का पत्नी राजू उम्र 25 वर्ष निवासीगण रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.