Raebareli News: एसीएमओ ने लापरवाही बरतने वाले को कार्रवाई की चेतावनी दी
रायबरेली, अक्टूबर 24 -- Raebareli News: जगतपुर संवाददाता। क्षेत्र में संचारी रोगों की रोकथाम और नियमित टीकाकरण की व्यवस्था परखने के लिए शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने पूरे जगत मजरे सिंघापुर भटौली गांव स्थित एएनएम सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेने के साथ ही गांव में घर-घर पहुंचकर लोगों को मलेरिया, डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों को अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखने तथा बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने ग्रामीणों को बताया कि घरों के आसपास गंदगी जमा होने और मच्छरों के पनपने से कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इसलिए आसपास पानी जमा न होने दें और नियमित रूप से साफ-सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.