Raebareli News: एसडीएम कोर्ट में बहाल हुआ कामकाज, तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध जारी
रायबरेली, जुलाई 13 -- Raebareli News: लालगंज। बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ सोमवार को हुई वार्ता के बाद एसडीएम न्यायालय में न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित हुआ है। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य में सहयोग किया। अधिवक्ताओं ने कहा है कि तहसीलदार के कथित मनमाने रवैये और विधिक अनियमितताओं को लेकर अधिवक्ताओं का विरोध पूर्ववत जारी रहेगा। एसोसिएशन का आरोप है कि तहसीलदार के कार्य करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आया है, जिसके चलते अधिवक्ताओं ने उनके न्यायालय का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय दोहराया है। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग की है कि तहसीलदार के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा उनके स्थानांतरण की कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित की जाए। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.