Raebareli News: एसडीएम ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की आत्मदाह की चेतावनी
रायबरेली, अगस्त 6 -- Raebareli News: ऊंचाहार, संवाददाता। तहसील में बतौर अर्जीनवीश तैनात गांव धमधमा निवासी अधेड़ ने लेखपाल के कारनामों से परेशान होकर आत्मदाह की चेतावनी देकर सनसनी फैला दी है। अधेड़ ने आत्मदाह की चेतावनी वाली चिट्ठी पहले एसडीएम के पेशकार को रिसीव कराई, फिर उसे एसडीएम ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया है। इससे तहसील में हड़कंप मचा है। नोटिस चस्पा करने वाले धमधमा गांव निवासी सुरेश कुमार निर्मल (55) का कहना है कि वह करीब तीस साल से तहसील में अर्जी नवीश का काम करते हुए परिवार का भरण पोषण करता है। उसे करीब 40 साल पहले सीलिंग के तहत साढ़े तीन बीघे जमीन का पट्टा मिला था। पट्टे को संक्रमणीय भूमि में दर्ज कराने को उसने आवेदन दिया था। एसडीएम ने लेखपाल से तीन माह पहले आख्या मांगी थी, लेकिन लेखपाल ने आख्या देना तो दूर फाइल भी दबाए बै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.