रायबरेली, नवम्बर 7 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना में शनिवार को एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस मौके पर पौधरोपण, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न विकासात्मक कार्यों का आयोजन किया गया। परियोजना परिसर में चार हजार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। समारोह की शुरुआत अरखा ऐश डाइक के निकट जिला वन विभाग के सहयोग से आयोजित पौधरोपण अभियान से हुई। इसके बाद डॉ. आंबेडकर सभागार में एनटीपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रशासनिक भवन परिसर में परियोजना प्रमुख व कार्यकारी निदेशक बिस्वा मोहन सिंह ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: 150 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन परियोजना प...