Raebareli News: एनएसबीवीएम में मनाया गया नेशनल मैंगो डे
रायबरेली, जुलाई 13 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर में नेशनल मैंगों डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल प्रांगण में फलों के राजा आम के सम्मान और स्वाद का जश्न विद्यालय प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और प्री-प्राइमरी के बच्चों के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय आम दिवस के पर दशहरी, चौसा, लंगड़ा, केसर, सफेदा, तोतापुरी, सिन्दुरी जैसे विभिन्न किस्म के आम देखने का मिले। प्रधानाचार्य ने कहा कि आम से अमरस, मैंगो शेक, आइसक्रीम के अतिरिक्त आम का अचार, आम की चटनी, आम पना एवं आम का मुरब्बा जैसे स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ बनाये जाते हंै। जिन्हें प्रत्येक लोग पसन्द करते हंै। बच्चों के लिए आम तो बहुत की पसन्दीदा फल है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.