Raebareli News: ई-रिक्शा की टक्कर से टूटा रेलवे गेट का बूम, एक घंटे बाधित रहा यातायात
रायबरेली, अक्टूबर 2 -- Raebareli News: बछरावां, संवाददाता। बछरावां-लालगंज मार्ग पर 175 सी स्पेशल रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बड़ा हादसा टल गया। ई-रिक्शा की टक्कर से रेलवे गेट का बूम टूट गया। उस वक्त लखनऊ से रायबरेली की ओर मालगाड़ी धड़धड़ाते हुए गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी गुजरते समय ई-रिक्शा चालक ने अचानक ऑटो आगे बढ़ा दिया, जिससे बूम से टकराकर टूट गया। इससे क्रॉसिंग पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि मालगाड़ी निकल चुकी थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद गेटमैन ने तुरंत मोर्चा संभालकर यातायात को नियंत्रित किया। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। राहगीर रमेश, अभिषेक, पंचम, दुलारे, दिलीप कुमार, सुनील कुमार का कहना है कि इस क्रॉसिंग पर हमेशा भीड़ रहती है, लेकिन आरपीएफ के जवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.