रायबरेली, सितम्बर 29 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी को लेकर तीस सितंबर की समय सीमा की चर्चाओं के बीच जिले में करीब 75 हजार उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अब भी अधूरी है। ऐसे में यदि एक अक्टूबर से लंबित ई-केवाईसी वाले कनेक्शनों पर नया नियम लागू होता है तो इन उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, जिलापूर्ति विभाग के पास अभी तक गैस कंपनियों की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है। जिसमें ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को बढ़ी दर पर सिलेंडर देने, बुकिंग रोकने या कनेक्शन लॉक करने की बात कही गई हो। जिले में इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस समेत अलग-अलग कंपनियों के करीब 5.60 लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: ई-केवाईसी नहीं कराई तो एक अक्टूबर से महंगा पड़ेगा सिलेंडर इनमें...