Raebareli News: इलाज के दौरान किशोर समेत दो की मौत, बीस मरीज भर्ती
रायबरेली, जुलाई 25 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। जिले में बीते कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच उमस भरी गर्मी शुरु हो गई। उमस भरी गर्मी के बीच संक्रामण बीमारियों के साथ जिले में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई। जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए दो मरीजों की मौत हो गई। जबकि बीस मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग भर्ती कर लिया गया। वहीं ओपीडी में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। उमस भरी गर्मी के बीच जिले में डायरिया व बुखार के साथ सांस की बीमारियों के मरीजों की संख्या जिला अस्पताल में बढ़ने लगी। शनिवार की सुबह जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों को डॉक्टर के पास चिकित्सीय सलाह लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। चिकित्सीय सलाह लेने के बाद ब्लड जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.