रायबरेली, अगस्त 4 -- Raebareli News: जगतपुर। सलोन रोड पर परशुरामपुर ठुकहाई गांव के पास सोमवार रात आवारा पशु से टकराकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अमरजीत (25) पुत्र छोटेलाल, निवासी पूरे ठाकुराइन मजरा कुसमी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि पशु की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Raebareli News: बाइक की टक्कर से युवक घायल, मवेशी की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...