Raebareli News: आलोक ने संतोष को चित कर जीता दंगल केसरी का खिताब
रायबरेली, अक्टूबर 22 -- Raebareli News: शिवगढ़ संवाददाता। नगर पंचायत शिवगढ़ के भवानीगढ़ चौराहे पर आयोजित ऐतिहासिक दशहरा मेले के अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहलवानों ने दांव-पेंच में दमखम दिखाया। अपरान्ह तीन बजे से देर शाम तक चली दंगल प्रतियोगिता में कुल 16 कुश्तियां हुईं। फाइनल कुश्ती आलोक अमवां मुर्तजापुर और संतोष तिलेंडा के बीच हुई। जिसमें आलोक ने संतोष को पराजित कर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। दंगल की शुरुआत अजीत कुमार और कार्तिक के बीच कुश्ती से हुई, जो बराबरी पर छूटी। प्रमुख कुश्तियों में रोहित लक्ष्मणपुर ने अंकित फकीरे दास का पुरवा को, दिनेश बछरावां ने रामस्वरूप ओसाह को पटकनी देकर हरा दिया। यह भी पढ़ें- Unnao News: सुलखान को पटखनी देकर बालचंद्र बने दंगल केसरी संतोष तिलेंडा ने आर्यन अमेठी को चारों खाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.