रायबरेली, सितम्बर 5 -- Raebareli News: बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के दैजुवाखेड़ा मजरे इचौली गांव में आपसी विवाद में एक युवक पर गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। क्षेत्र के दैजुवाखेड़ा मजरे इचौली गांव के रहने वाले 31 वर्षीय अमरजीत यादव से गांव के ही कुछ लोगों के बीच आपसी कहासुनी को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपीगणों ने अमरजीत पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायल को बचाया। परिजनों द्वारा घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। पुलिस को तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। सीओ प्रदीप...