रायबरेली, जुलाई 4 -- Raebareli News: परशदेपुर संवाददाता। डीह क्षेत्र के महेशपुर गांव में पिछले चार दिनों से 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। चार दिन बाद भी इसके न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र परशदेपुर पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया और शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव को विद्युत आपूर्ति करने वाला 25 केवीए ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व खराब हो गया था। इस संबंध में उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के टोल-फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया। जबकि मौके पर ट्रांसफार्मर अब भी खराब पड़ा है और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।ग्रामीण विदेश्वरी, मुरली, राहुल, बालाजी, साहिल, सूरज, स...