रायबरेली, सितम्बर 27 -- Raebareli News: ऊंचाहार। थाना क्षेत्र में एक मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई। थाना क्षेत्र के सवैया तिराहा निवासी चंदा देवी के घर पर हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है। मंदिर में कुछ वर्ष पहले प्रयागराज के एक व्यवसाई ने 300 ग्राम वजनी अष्टधातु की शंकर, पार्वती व गणेश भगवान की मूर्ति दान की थी। जो मंदिर में ही रखी थी। शनिवार की रात चोरों ने मूर्तिया चोरी कर ली। सुबह वह पूजा करने पहुंची तो मंदिर में मूर्तियां नहीं थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। चोरी गई मूर्तियों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुमित श्योरान ने बताया कि चोरी गई मूर्ति पीतल की थी। चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...