रायबरेली, जुलाई 28 -- Raebareli News: महराजगंज संवाददाता। कस्बे के राजा चंद्र चूड़ सिंह इंटर कॉलेज के दर्जनों छात्रों नें मंगलवार को विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर तहसीलदार मंजुला मिश्रा को शिकायती पत्र सौपा। छात्रों ने तहसीलदार को बताया विद्यालय गेट एवं खेल परिसर में जबरदस्त पानी भरा रहता है। आए दिन बच्चे फिसल कर गिर रहे हैं विद्यालय प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुवे तहसीलदार नें संबंधित विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में मिली खामियों को देख नाराजगी प्रकट की। मंगलवार को दर्जनों की संख्या में तहसील पहुंचे कस्बे के आर्यनगर स्थित राजा चंद्र चूर्ण विद्या पीठ के छात्रों नें तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए बताया की विद्यालय के निकलनें वाले रास्ते पर बारिश से जलभराव हो रखा वही पीने क...