रायबरेली, जुलाई 11 -- Raebareli News: लालगंज संवाददाता। क्षेत्र के लाखों की आबादी के इलाज की जिम्मेदारी संभालने वाला लालगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वयं में बीमार है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जहां मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है तो अस्पताल के कीचड़ भरे रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। हल्की बारिश में भी अस्पताल की सड़क जलमग्न हो जाती है। ऐसे में मरीजों के साथ बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं और उनके तीमारदारों को अस्पताल तक पहुंचा टेढ़ी खीर साबित होता है। लालगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जहां समुचित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही है तो वहीं ब्लड जांच के बाद मरीजों के अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचों से वंचित रहना प...