रायबरेली, अक्टूबर 14 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। अधिवक्ताओं के प्रस्ताव के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट को कोर्ट चलाने पर अधिवक्ताओं ने हंगामा काटा है। बुधवार को तहसील में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रस्ताव के बाद भी न्यायिक मेजिस्ट्रेट ने कोर्ट में पुकार करा दी। जिसके बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कोर्ट में ही मेजिस्ट्रेट के खिलाफ जमकर हंगामा काटा है। बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि कानपुर बार एसोसिएशन व डी लायर्स एसोशिएशन ने बीते 11सितंबर व 12 सितम्बर को सयुक्त रूप से बैठक करके प्रस्ताव पास किया था कि आए दिन अधिवक्ताओं पर हमले हो रहे हैं। जिससे उनके अंदर असुरक्षा की भावना महसूस हो रही है। जिससे अधिवक्ताओं की सुरक्षा को देखते हुए सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग की गई थी। मांग न माने जाने के बाद दोनों ...