रायबरेली, नवम्बर 3 -- Raebareli News: परशदेपुर संवाददाता। नगर पंचायत परशदेपुर स्थित ऐतिहासिक माता मिढुरिन देवी धाम के विकास कार्य में नगर पंचायत की लापरवाही अब विभागीय अधिकारियों के फेर में उलझती नजर आ रही है। वंदन योजना के तहत शुरू हुई करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये की परियोजना निर्धारित समयसीमा मार्च 2026 बीतने के बाद भी अधूरी है। शुरुआत से ही निर्माण कार्य की निगरानी और मंदिर संस्थान के साथ समन्वय को लेकर सवाल उठते रहे। अब निर्माण कार्य में देरी की वजह एई और जेई बताए जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि नियुक्ति के बावजूद दोनों तकनीकी अधिकारी पिछले चार महीने से पदभार नहीं संभाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: नगर पंचायत रुपईडीहा के सभी काम ठप,पब्लिक हलकान ऐसे में निर्माण कार्य की निगरानी न होने से मामला और पेचीदा हो गया है।

ह...