रायबरेली, अक्टूबर 15 -- Raebareli News: रायबरेली। लालगंज-रायबरेली रोड पर गोविंदपुर वलौली गांव के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 11 बजे लाला ढाबे के निकट हुआ। जानकारी के अनुसार, सेमरपहा गांव निवासी पुनीत मौर्य (35) पुत्र जगन्नाथ मौर्य अपने साले आशीष मौर्या उर्फ बिहारी मौर्य (35) पुत्र रामनारायण निवासी गोगमऊ, जनता बाजार के साथ बाइक से सुआखेड़ा गांव में एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गोविंदपुर वलौली के पास लाला ढाबे के निकट पहुंची, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे आशीष उर्फ बिहारी की म...