रायबरेली, अक्टूबर 26 -- Raebareli News: बछरावां। क्षेत्र के हरदोई गांव में बीती रात खेत से गांव की ओर आते अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। टीम उसे अपने साथ ले गई। यह भी पढ़ें- Raebareli News: धान के खेत में मिला अजगर, जंगल में छोड़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...