रायबरेली, सितम्बर 15 -- Raebareli News: हरचंदपुर संवाददाता। बिजली की अघोषित कटौती से आम आदमी कराह रहा है। खस्ता हालत लाइन अलग से कोढ़ में खाज बनीं हैं। बदहाल व्यवस्था से पीड़ित ग्रामीणों के सब्र का बांध आखिरकार मंगलवार को टूट पड़ा। विद्युत की मनमानी कटौती से आजिज आधा दर्जन गांवों के पांच दर्जन से लोगों ने विद्युत उप केंद्र का घेराव करके विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की नाराजगी से विभाग में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ ने आक्रोशित लोगों को बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने शीघ्र संकट से मुक्ति न मिलने पर जोरदार धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दीं हैं। क्षेत्र के ठाकुर बक्श का पुरवा, मझिगवां हरदोई, शोभापुर, सलीमपुर, भीरा, मलिकपुर बरना, गुनावर गांव के पांच दर्जन से अधिक लोग मंगलवार को विद्युत केंद्र पहुंचे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ...