Raebareli News: अंतिम संस्कार न करने पर अड़े परिजन, जमकर किया हंगामा
रायबरेली, अगस्त 14 -- Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का बीते बुधवार सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकते मिले शव के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। मृतक के परिजनों ने जहां पुलिस कर्मियों पर प्रताड़ित व मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को हंगामा करना शुरू कर दिया था। वहीं रिश्तेदारों पर ही आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। इसके बाद परिजन के शव का पोस्टमार्टम कराने से रोक दिया था। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। काफी मान मनौव्वल और मजिस्ट्रेटी जांच के दिए गए आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और ाव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.