नई दिल्ली, मार्च 18 -- आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की सबसे सफल और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने बहुत कम समय में अपने दम पर एक मजबूत पहचान बनाई है। उनकी सफलता के पीछे सिर्फ अच्छी फिल्में ही नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार खुद को बेहतर बनाने की सोच भी है। आलिया हर रोल को पूरी लगन से निभाती हैं और नए-नए चैलेंज लेने से कभी पीछे नहीं हटतीं। यही वजह है कि वह आज युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन चुकी हैं। उनके कुछ आसान लेकिन असरदार सक्सेस मंत्र ऐसे हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी अपने करियर और जिंदगी में आगे बढ़ सकता है।1. पूरी लगन से काम करें आलिया अपनी मेहनत और समय की पाबंदी के लिए जानी जाती हैं। वह अपने काम को पूरी ईमानदारी से करती हैं। हमें भी यही सीख मिलती है कि जब भी कोई काम करें, उसमें 100% कमिटमेंट दें। चाहे काम नया हो या मुश...