नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- बौद्ध धर्म के प्रवर्तक और मानवता के महान मार्गदर्शक महात्मा गौतम बुद्ध का मूल नाम सिद्धार्थ था। उनका जन्म नेपाल के लुंबिनी में एक शाही परिवार में हुआ था। हालांकि, उन्होंने राजसी जीवन की सुख-सुविधाओं का त्याग कर समाज की भलाई और ध्यान साधना का मार्ग अपनाया। गौतम बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा, करुणा और मानसिक शांति का संदेश दिया। उनके प्रेरणादायक विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें जीवन में सफलता, संतुलन और आंतरिक शांति प्राप्त करने की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। यह भी पढ़ें- अपने कल्याण का सबसे सरल उपाय क्या है? प्रेमानंद महाराज जी से जानिएभगवान बुद्ध के खास उपदेश दूसरों का अहित न करेंअपने जीवन की रक्षा के लिए भी जानबूझकर किसी जीव को हानि न पहुँचाएं। जहां मन हिंसा से दूर होता है, वहीं से दुःख भी धीरे-धीरे समाप्त ...