नई दिल्ली, मार्च 15 -- aaj ka vichar: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई हैं, जिससे मानव जीवन को करीब से समझा जा सकता है। साथ ही जीवन के दुखों को खत्म किया जाता है। चाणक्य की नीतियां मानव समाज के हर एक पहलू की व्यावहारिक शिक्षा देती हैं। उनका एक श्लोक है-जन्ममृत्यू हि यात्येको भुनक्त्येकः शुभाशुभम्। नरकेषु पतत्येक एको याति परां गतिम्। इसका अर्थ है कि मनुष्य अकेला ही जन्म लेता है और अकेला ही मरता है। वह अकेला ही नर्क मे जाता है और अकेला ही परम पद को पाता है। चलिए चाणक्य की कुछ नीतियों के बारे में जानते हैं, जो हमें जीवन को समझने की शिक्षा देती है।गांठ बांध लें ये 4 बातें 1. "आलस्योपहताः विद्या परहस्ते गतं धनम्।अल्पबीजं हतं क्षेत्रं हतं सैन्यमनायकम्॥" अगर आप जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं, तो चाणक्य कि इन 4 बातों को अच्...