नई दिल्ली, मार्च 12 -- आज हर कोई सफल होना चाहता है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत करता है। सफलता पाने में एक बड़ी चीज मददगार साबित होती है, वो है सही मार्गदर्शन। कहते हैं कि अगर सही मार्गदर्शन यानी दिशा मिल जाए, तो उस व्यक्ति को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए कई ऐसी बातें बताई हैं, जिनका अनुसरण किया जाए, तो व्यक्ति सफल हो जाता है। उन्होंने अपने एक श्लोक में बताया है कि सफलता पाने के लिए किन 6 बातों का ध्यान रखना चाहिए। श्लोकक: काल: कानि मित्राणि को देश: कौ व्ययागमौ। कस्याऽडं का च मे शक्तिरिति चिन्त्यं मुहुर्मुंहु:।। 6 सवालों के उत्तर जानना है जरूरीइस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि वही व्यक्ति समझदार और सफल है, जिसे कुछ सवालों के जवाब हमेशा मालूम रहते है। - समय कैसा है? (अभी यानी वर्तमान क्...