नई दिल्ली, मार्च 9 -- Quote of the day 9 march 2026: सफलता की राह कभी आसान नहीं होती, लेकिन अगर हमारे पास सही मार्गदर्शन हो तो सबसे बड़ी मुश्किल भी छोटी लगने लगती है। हजारों साल पहले आचार्य चाणक्य ने जीवन की ऐसी सच्चाइयां बताई थीं, जो आज भी उतनी ही सटीक हैं। कल ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, रणनीति और सही समय पर सही निर्णय ही जीत की कुंजी होते हैं। टीम इंडिया ने चाणक्य नीति के कई सिद्धांतों को फॉलो किया, जैसे - दुश्मन को कमजोर समझने की गलती नहीं की, योजना गुप्त रखी और अंतिम क्षण तक अनुशासन बनाए रखा। चाणक्य के ये 5 कड़वे सच आज भी हर क्षेत्र में काम करते हैं। अगर इन्हें अपनाया जाए, तो सफलता पक्की है और दुश्मन भी घुटने टेक देते हैं।अपनी कमजोरी कभी किसी को मत बताएं चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपनी कमजोरी...