नई दिल्ली, मार्च 11 -- आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता है, वो कई विषयों के ज्ञाता थे। साथ ही वो एक योग्य गुरु, मार्गदर्शक और कुशल रणनीतिकार थे। आचार्य चाणक्य की कही गई बातें या उनकी नीतियां आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। जीवन को खुशहाल और सुखमय तरीके से चलाने के लिए उनकी कुछ नीतियां बेहद कारगर है। जिन्हें अगर जीवन में उतार लिया जाए, तो कोई भी वक्ति एक अच्छा इंसान बन सकता है। साथ ही ये बातें उसे सफल बनाने में भी मदद करती है। आज हम आचार्य चाणक्य की 10 बड़ी बातें बताने जा रहे हैं, जो इंसानी जीवन को सुखमय बनाने में मददगार साबित हो सकती है। जीवन के 2 मीठे फल1. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि संसार एक कड़वा वृक्ष है, जिसके दो फल ही मीठे होते हैं। पहला- मधुर वाणी और दूसरा सज्जनों की संगति। अगर आप वाणी मीठी व मधुर है और उसमें सरला और सहजता है, त...