नई दिल्ली, मई 2 -- Aaj Ka Suvichar: चाणक्य केवल एक महान शिक्षक और कुशल रणनीतिकार ही नहीं थे, बल्कि मानव स्वभाव और जीवन की गहराइयों को समझने वाले श्रेष्ठ विचारक भी थे। उन्होंने अपनी नीतियों के माध्यम से जीवन, रिश्तों और व्यवहार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को बेहद सरल और व्यावहारिक ढंग से समझाया है। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी प्राचीन काल में थीं। माना जाता है कि जो व्यक्ति उनकी नीतियों को अपने जीवन में अपनाता है, उसके लिए सफलता के रास्ते स्वतः खुलने लगते हैं। नीचे ऐसे ही कुछ श्लोक दिए गए हैं, जिन्हें अपनाकर जीवन की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।श्लोक 1 मुक्तिमिच्छासि चेत्तात! विषयान् विषवत्त्यज।क्षमाऽऽर्जवं दया शौचं सत्यं पीयूषवत्पिब॥ अर्थ- आचार्य चाणक्य के मुताबिक अगर तुम मुक्ति चाहते हो, तो विषय-वासनाओं यानी भौतिक सुखों...