नई दिल्ली, जून 5 -- आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई हैं जिनको समझने से काफी चीजें आसान हो सकती हैं। उनके अनुसार हर व्यक्ति वैसा नहीं होता जैसा वोहमें सामने से दिखाई देता है। लोग मीठी बातें करके दूसरों का विश्वास तो जीत लेते हैं लेकिन उनके मन में कुछ और ही चल रहा होता है। ऐसे में किसी भी इंसान पर भरोसा करने से पहले उसके स्वभाव और कर्मों को सही से समझना और देखना जरूरी है। इसी बात को चाणक्य ने अपने एक श्लोक में समझाने की कोशिश की है। आचार्य चाणक्य का ये श्लोक लोगों की सही पहचान करने की सीख देता है। चाणक्य कहते हैं कि सिर्फ मीठी-मीठी बातें करने वाले इंसान पर जल्दी भरोसा नहीं करना चाहिए। हर वो इंसान जो आपकी तारीफ करे या फिर आपसे अच्छे से बात करें जरूरी नहीं होता है कि वह आपके हित में ही सोच रहा हो।आचार्य चाण...