Quote of the Day: बर्बादी की वजह बन सकती हैं ये 4 गलत आदतें! विदुर नीति की सीख बदल देगी जिंदगी
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- आज के समय में विदुर नीति को जीवन जीने का सही तरीका सिखाने वाली महत्वपूर्ण शिक्षा माना जाता है। इसमें बताया गया है कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही स्थायी सुख मिल सकता है। लेकिन कुछ आदतें ऐसी हैं, जो व्यक्ति को खुद अपनी बर्बादी की तरफ ले जाती हैं। विदुर नीति इन गलतियों से दूर रहने की सलाह देती है। अगर इन आदतों पर काबू पा लिया जाए, तो जीवन की दिशा बेहतर हो सकती है।क्रोध पर काबू रखना जरूरी विदुर नीति में क्रोध को बहुत नुकसानदायक बताया गया है। क्रोध में आकर इंसान अक्सर ऐसी बात कह देता है या ऐसा काम कर बैठता है, जिसका पछतावा पूरे जीवन भर बना रहता है। शांत रहने में ही भलाई है। क्रोध की आग रिश्तों को जला देती है और मन की शांति छीन लेती है। जब गुस्सा आए, तो थोड़ी देर रुककर सोचने की कोशिश करें। इससे बड़ी गलतियों से बचा जा सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.