नई दिल्ली, जुलाई 4 -- 4 जुलाई 2026 की शाम का सुविचार हमें याद दिलाता है कि धन सिर्फ कमाना ही नहीं, उसे संभालना और बढ़ाना भी उतना ही जरूरी है। विदुर नीति में दिए गए चार सूत्र आज भी हर व्यक्ति के लिए उपयोगी हैं। ये सूत्र हमें सिखाते हैं कि मेहनत, समझदारी और संयम से धन स्थायी बनाया जा सकता है। विदुर नीति में एक श्लोक के माध्यम लक्ष्मी का अधिकारी बनने के लिए चार अहम सूत्र बताए गए हैं। श्लोक इस प्रकार है:श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भात् सम्प्रवर्धते।दाक्ष्यात्तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठत्ति।। मंगल कर्म से लक्ष्मी का आगमन विदुर नीति का पहला सूत्र है - 'श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति'। अर्थात् लक्ष्मी अच्छे और मंगलकारी कर्मों से आती है। ईमानदारी, परिश्रम और सकारात्मक कार्य करने से धन स्वाभाविक रूप से आकर्षित होता है। जो व्यक्ति दूसरों का भला सोच...