नई दिल्ली, मई 24 -- 24 मई 2026 की शाम का सुविचार हमें याद दिला रहा है कि 'सच्चा दोस्त वह नहीं जो हर समय आपके साथ हंसे, बल्कि वह है जो आपके दुख में चुपचाप आपके पास खड़ा रहे।' इंसान की असली पहचान उसके गुणों और व्यवहार से होती है। महाभारत काल के महान नीतिशास्त्री और बुद्धिमान विदुर जी ने अपने नीति शास्त्र में ऐसे गुणों का वर्णन किया है, जो मनुष्य को ना सिर्फ अच्छा इंसान बनाते हैं, बल्कि उसके चारों तरफ सकारात्मक लोग भी खींच लाते हैं। आज के समय में भी विदुर नीति बेहद प्रासंगिक है। विदुर जी कहते हैं कि कुछ खास तरह के लोग होते हैं, जिनसे दोस्ती करने से जीवन आसान और समृद्ध होता है।मधुर व्यवहार वाले लोग विदुर जी के अनुसार, मधुर व्यवहार सबसे बड़ा गुण है। जो व्यक्ति मीठे बोल बोलता है, विनम्र रहता है और हर स्थिति में शांत रहकर बात करता है, वह आसानी स...