नई दिल्ली, मार्च 13 -- Quote Of The Day: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक के अलावा देश के 11वें राष्ट्रपति थे। दुनिया उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जानती है। इसके साथ ही वो एक कुशल मार्गदर्शक भी थे। उनके विचार या कही गई बातें, आज भी लोगों के भीतर एक नई शक्ति का निर्माण करती है। कहते हैं कि अगर उनकी बातों पर अमल कर लिया जाए, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आज हम आपके लिए डॉ. कलाम के 10 प्रेरणादायक विचार लेकर आए हैं, जो आपको नई ऊर्जा देगी। सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य1. एपीजे अब्दुल कलाम कहते हैं कि मैं चाहता हूं कि हरेक युवा की जिंदगी में दो सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य जरूर होने चाहिए। पहला यह कि वह कुछ ऐसा करे कि उसके पास उपलब्ध समय बढ़ जाए। दूसरा यह कि उसके पास जो समय है वह उतने ही समय में ज्यादा से ज्यादा काम करके अधिक से अधिक उपलब्धिया...