नई दिल्ली, जुलाई 27 -- जीवन में सफलता और खुशहाली सिर्फ परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करती। बहुत कुछ हमारी सोच पर टिका होता है। कई लोग सुविधाओं के बावजूद नकारात्मक विचारों के कारण आगे नहीं बढ़ पाते, जबकि कम साधनों वाला व्यक्ति सकारात्मक सोच के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर लेता है। स्वामी विवेकानंद ने इसी बात को बहुत साफ शब्दों में कहा था। उन्होंने बताया कि -'हम वही बनते हैं, जो हमारे विचार हमें बनाते हैं। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार जीवित होते हैं और बहुत दूर तक जाते हैं।'विचार ही गढ़ते हैं आपका व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद का मानना था कि इंसान का व्यक्तित्व उसके विचारों का आईना होता है। अगर मन में आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मकता भरी होगी, तो उसका असर हमारे व्यवहार और फैसलों में दिखेगा। वहीं अगर मन लगाता...