नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Quote of the Day: आज के दौर में हर व्यक्ति सफलता की तलाश में लगा हुआ है। पैसा, सम्मान, सुविधाएं और अच्छा जीवन - ये सब पाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि असली सफलता का राज क्या है? वृंदावन के श्री राधा हित केलि कुंज आश्रम के संत श्री प्रेमानंद महाराज ने एक भक्त के सवाल के जवाब में मिट्टी के उदाहरण से जीवन का गहरा सबक दिया, जो सफलता का मूल मंत्र बन सकता है।मिट्टी की कहानी: सफलता का पहला सबक प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि एक सुंदर मिट्टी के पात्र को बनाने में मिट्टी को कितनी तकलीफें सहनी पड़ती हैं। सबसे पहले मिट्टी को जमीन से खोदा जाता है। वह अपने आस-पास के समुदाय से अलग हो जाती है। फिर उसे पीटा जाता है, कुचला जाता है, ताकि कोई ढेला ना रह जाए। उसके बाद उसे पानी में गूंथा जाता है और कड...