नई दिल्ली, मई 1 -- Aaj Ka Suvichar 1 May 2026: हर व्यक्ति की यह चाहत होती है कि वो खुद को सफल बनाकर मजबूत कर ले, ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो। इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत भी करते हैं। हालांकि, काफी मेहनत के बाद भी कुछ लोगों को केवल निराशा हाथ लगती है। कड़ी मेहनत और कई प्रयास के बाद भी जब सफलता नहीं मिलती है, तो मन में निराशा, क्रोध और हीन भावना घर कर लेती है। वृंदावन के मशहुर संत प्रेमानंद जी महाराज सफलता-असफलता को लेकर कई तरह की बातें बताई हैं। जीवन के कठिन पड़ाव में महाराज जी की सलाह बहुत मायने रखती है। प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, सफलता और असफलता का सीधा संबंध हमारे कर्मों और हमारी आंतरिक शुद्धि से है।पहले का किया और वर्तमान पाप है सबसे बड़ा कारण प्रेमानंद जी महाराज बहुत ही स्पष्ट शब्दों में कहते हैं कि यदि आप बार-बार प्रयास कर र...