नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- आचार्य चाणक्य बहुज्ञानी विद्वान थे, जिन्होंने राजनीति, अर्थशास्त्र और जीवन-प्रबंधन जैसे कई विषयों में गहरी समझ विकसित की थी। वे एक श्रेष्ठ गुरु, मार्गदर्शक और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति आज भी उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाए, तो वह सफलता की ओर तेजी से बढ़ सकता है। चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए मानव जीवन को बहुत ही व्यावहारिक और तार्किक तरीके से समझाया है। आइए जानते हैं उनकी कुछ महत्वपूर्ण बातें, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।श्लोक 1 "मांसभक्ष्याः सुरापानामूर्खाश्चाक्षरवर्जिताः।पशुभिः पुरुषाकारेर्भाराक्रान्तास्ति मेदिनी॥ इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग मांस खाने वाले, शराब पीने वाले, मूर्ख और अशिक्षित होते हैं, वे मनुष्य के रूप में होते हुए भी पशु समान...