नई दिल्ली, फरवरी 24 -- हर कोई जीवन में सफल होना चाहता है लेकिन सफलता एक दिन में नहीं मिलती। इसके लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन की जरूरत होती है। अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की प्रेरणादायक बातें आज भी लोगों को सफलता पाने के लिए प्रेरित करती है। अब्राहम का जन्म साधारण परिवार में हुआ था और उनकी पढ़ाई भी बड़ी मुश्किल से हुई। उन्होंने खुद पढ़ाई कर वकालत सीखी और फिर राजनीति में एंट्री की थी। लिंकन 1861 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने। उनके कार्यकाल के दौरान अमेरिकी गृहयुद्ध (Civil War) हुआ, जो उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के बीच दास प्रथा (Slavery) के मुद्दे पर लड़ा गया। लिंकन ने देश की एकता बनाए रखने और दास प्रथा को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे लोकतंत्र, समानता और मानव अधिकारों का सपोर्ट करते थे और अक्सर लोगों को सफल होने...