नई दिल्ली, मार्च 19 -- Quote of the Day : भागदौड़ भरे जीवन में आज ज्यादातर लोगों के लिए सफलता का मतलब सिर्फ बाहरी उपलब्धियों तक सीमित रह गया है। जबकि मन के भीतर का द्वंद्व अक्सर मनुष्य को दिशाहीन बना देता है। ऐसे में धर्मग्रंथ केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि जीवन की कई विसंगतियों के बीच अच्छा सफल जीवन जीने का सीक्रेट भी हैं। रोजमर्रा की चुनौतियां जब व्यक्ति की मानसिक शांति को सोखकर निर्णय लेने की क्षमता को कुंद करने लगे, तब विवेक ही एकमात्र संबल होता है। व्यक्ति अकसर आवेश या हताशा में वह रास्ता चुन लेता है जो उसके वास्तविक लक्ष्य से मेल नहीं खाता। ऐसे समय में वह भूल जाता है कि युद्ध मैदान में हो या मन के भीतर, जीत उसकी नहीं होती जो बलवान है, बल्कि उसकी होती है जिसका दिमाग शांत और लक्ष्य स्पष्ट होता है। अगर जीवन के किसी मोड़ पर आप भी खुद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.