नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- सुबह-सुबह अगर कोई अच्छा सुविचार पढ़ने को मिल जाए, तो दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होती है। जीवन में सुख और सफलता हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार हमारी अपनी कुछ कमियां और परिस्थितियां ही परेशानी की वजह बन जाती हैं। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के जीवन से जुड़ी ऐसी ही स्थितियों का जिक्र अपनी नीतियों में किया है, जिन्हें समझकर व्यक्ति कई मुश्किलों से बच सकता है।चाणक्य नीति में बताए गए जीवन के बड़े कष्ट आचार्य चाणक्य के नीति ग्रंथ में जीवन को बेहतर तरीके से जीने से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। उन्होंने सिर्फ सफलता हासिल करने के तरीके नहीं बताए, बल्कि यह भी समझाया कि किन परिस्थितियों में इंसान का जीवन कठिन हो सकता है। चाणक्य के अनुसार अज्ञानता, जवानी का गलत इस्तेमाल और दूसरे के घर में रहना ऐसी स्थितियां हैं, जो व्यक्ति के...