नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जो सिर्फ मृत्यु और परलोक की बातें नहीं करता, बल्कि जीवित रहते हुए सही जीवन जीने की सीख भी देता है। इसमें जीवन को सुखी और सफल बनाने के लिए कई नीतियां बताई गई हैं। गरुड़ पुराण स्पष्ट रूप से कहता है कि कुछ गलत आदतें और भावनाएं मनुष्य को धीरे-धीरे बर्बाद कर देती हैं। अगर आप इन आदतों से दूर नहीं रहते, तो जीवन में संघर्ष, असफलता और दुख बढ़ता जाता है। आज के Quote of the Day में गरुड़ पुराण अनुसार, उन 5 गलत आदतों के बारे में बात करेंगे, जिनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।अत्यधिक मोह गरुड़ पुराण में मोह को सबसे बड़ी बाधा बताया गया है। जब व्यक्ति किसी भी चीज, व्यक्ति या संबंध से अत्यधिक मोह कर लेता है, तो वह आगे बढ़ने की क्षमता खो देता है। मोह व्यक्ति को जकड़ लेता है और उसे नई श...