नई दिल्ली, जुलाई 4 -- आज के समय में ज्यादातर लोग मानते हैं कि ज्यादा पैसा होने से जीवन की हर समस्या खत्म हो जाएगी और खुशियां अपने आप आ जाएंगी। अच्छा घर, लग्जरी गाड़ी और महंगी जीवनशैली को ही सफलता का पैमाना समझ लिया गया है। लेकिन क्या सिर्फ धन से सच्ची खुशी मिल सकती है? आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर कहते हैं कि पैसा जीवन की जरूरतों को पूरा जरूर करता है, पर मन की स्थायी शांति और खुशी नहीं दे सकता है।आज का सुविचार'पैसा आपको खुशी नहीं खरीदकर दे सकता। सच्ची खुशी ज्ञान और विवेक से आती है।'- श्री श्री रविशंकर पैसा सुविधाएं देता है, लेकिन मन की शांति नहीं पैसा जीवन को आरामदायक बनाता है। अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुविधाजनक जीवन इसके बिना मुश्किल है। लेकिन जब हम यह सोचने लगते हैं कि सिर्फ पैसा ही खुशी का सबसे बड़ा आधार है, तो कभ...