नई दिल्ली, जून 10 -- आज 10 जून 2026 दिन है। बुधवार के दिन चाणक्य नीति से जुड़ी उन चीजों के बारे में जानेंगे जो इंसान को बर्बादी की ओर ले जाता है। दरअसल चाणक्य नीति में जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई ऐसी जरूरी बातें बताई गई हैं जो आज के जमाने में सही राह दिखा सकती हैं और कई परेशानियों से हमें बचा भी सकती हैं। आचार्य चाणक्य का मानना था कि इंसान की सबसे बड़ी ताकत चीजों के प्रति उसका ज्ञान और लोगों के लिए अच्छा व्यवहार ही है। हालांकि घमंड इन दोनों चीजों को आसानी से खत्म भी कर सकता है। उनके अनुसार जब कोई इंसान खुद को सबसे बड़ा समझता है तो वो एक के बाद एक गलत फैसले लेता है। ऐसे में सफलता तो दूर फिर धीरे-धीरे सब कुछ हाथ से जाने लगता है। जानिए उन 4 बातों को जिसका घमंड करना किसी भी इंसान को बर्बादी की राह पर ला सकता है।पैसों का घमंड अगर आस किसी क...