नई दिल्ली, जून 23 -- Chanakya niti 23 June 2026, quote of the day: आचार्य चाणक्य को महान अर्थशास्त्री, दूरदर्शी और राजनीतिज्ञ माना जाता है। कहा जाता है कि चाणक्य की नीतियों का पालन करके ही चंद्रगुप्त मौर्य को भारत के सम्राट का सरताज मिला था। चाणक्य ने अपनी रचना नीति शास्त्र में व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई पहलुओं का विस्तार से वर्णन किया है। उन्होंने अपनी नीतियों के माध्यम से बताया है कि किन 6 कारणों या परिस्थिति से इंसान को सुख-चैन नहीं मिल पाता है और वह अंदर ही अंदर टूटता रहता है। आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार कौन-सी बातें व्यक्ति को भीतर ही भीतर जलाकर राख कर देती हैं।श्लोक- कुग्रामवासः कुलहीन सेवा कुभोजन क्रोधमुखी च भार्या। पुत्रश्च मूर्खो विधवा च कन्या विनाग्निमेते प्रदहन्ति कायम्॥ यह भी पढ़ें- दुष्ट व्यक्ति और सांप में किसको चुन...