नई दिल्ली, जुलाई 31 -- पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करते समय सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा की होती है। कई बार लोग यह भी नहीं जान पाते कि जिस टैक्सी, कैब या ऑटो में वे बैठे हैं, वह सही तरीके से रजिस्टर्ड है या नहीं। इसी समस्या का समाधान निकालने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस ने NTR जिले में एक नई QR Code बेस्ड सुरक्षा तकनीक शुरू की है, जो यात्रियों को सिर्फ एक QR कोड स्कैन करके वाहन और ड्राइवर की जानकारी उपलब्ध कराती है। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर पुलिस भी रियल-टाइम में यात्री की मदद कर सकती है। खास तकनीक को Mohan Babu University (MBU) के चौथे वर्ष के इंजीनियरिंग स्टूडेंट G. Srinivas Reddy ने अपने स्टार्टअप SAS Electronics LLP के साथ मिलकर डिवेलप किया है। इसे NTR जिले की ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से लागू किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Netflix देखने का नया...