नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- Bandhan Bank Q4 results: बंधन बैंक (Bandhan Bank) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है, जिसने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मार्च तिमाही (Q4) के नतीजों के बाद बैंक के शेयर एक ही दिन में करीब 14% तक उछल गए, जबकि पूरे अप्रैल महीने में यह स्टॉक लगभग 27% चढ़ चुका है। यह जून 2020 के बाद इसका सबसे बेहतरीन मासिक प्रदर्शन माना जा रहा है। हाल के समय में आई इस तेजी ने बाजार में एक बार फिर इस बैंक को चर्चा में ला दिया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग की उम्मीदों पर सवार मारुति के शेयर, 4% से अधिक की भरी रफ्तारउछाल की सबसे बड़ी वजह इस उछाल की सबसे बड़ी वजह बैंक के बेहतर तिमाही नतीजे और एसेट क्वॉलिटी में सुधार है। कई ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि बैंक ने मुश्किल दौर स...